हजारीबाग, 17 अप्रैल। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार काे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम), महिला नक्सली नताशा (एसजेडसीएम), एरिया कमांडर बुधन करमाली(एसी) और रंजीत गंझू(एसी) शामिल है।
हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में हुए इस संयुक्त ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस शामिल थी। सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान नक्सलियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और दाेनाें ओर से घंटों चली मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें अन्य नक्सली भी घायल हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
एसपी अंजनी अंजन ने आज बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है। अब तक चार कुख्यात नक्सलियाें के शव बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी की पहचान हाे चुकी है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्हाेंने बताया कि
मारे गए नक्सली प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े हुए थे।
Breaking News
- जन शिकायतों के निराकरण के लिए फिर से शुरू होग़ा सुशासन तिहार
- अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में रंगोली प्रतियोगिता का किया आयोजन
- झारखंड के हजारीबाग जिले में मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर
- चंद्रमा से लौटने के कुछ दिनों बाद, आर्टेमिस-2 के अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा पर चलने का प्रशिक्षण शुरू किया।
- Pooja Bhatt तलाक के बाद की ज़िंदगी पर: “मैं अपने जहाज़ की कैप्टन खुद हूँ”
- सब्जियाँ और फल
- शहर से लगे दो गांवों के निस्तारी तालाब में पानी संकट
- तृणमूल ने रची घुसपैठियों को मतदाता बनाने की साजिश : देवेंद्र फडणवीस
- धर्मांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा नया विधेयक: सामाजिक संगठनों का समर्थन
- पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने की प्रभसिमरन सिंह की तारीफ, कहा-वो शानदार खिलाड़ी हैं
झारखंड के हजारीबाग जिले में मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर















