अक्षय कुमार इन दिनों रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में जहां वह प्रतियोगियों को बड़ी धनराशि जीतने का मौका दे रहे हैं, वहीं बीच-बीच में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी शेयर करते नजर आते हैं। हालिया एपिसोड में अक्षय ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए अपने दिवंगत शिक्षक पांडे सर का जिक्र किया।
शो के दौरान एक प्रतियोगी ने बताया कि उनका और अक्षय का स्कूल टीचर एक ही था। यह सुनते ही अभिनेता भावुक हो गए और बोले, "पांडे सर की एक आदत थी कि उनके हाथ में हमेशा एक छड़ी रहती थी, जब वह हमें पढ़ाते थे।" अक्षय ने कहा कि वह बचपन में काफी शरारती थे और पांडे सर सजा देने से पहले ज्यादा सोचते नहीं थे।
अक्षय ने आगे कहा कि सख्ती के बावजूद उन्होंने अपने शिक्षक से जीवन की कई अहम बातें सीखीं। अभिनेता ने माना कि स्कूल के दिनों की यादें आज भी उनके दिल के बेहद करीब हैं।
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का प्रसारण सोनी टीवी और सोनी लिव पर किया जा रहा है, जहां अक्षय का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
Breaking News
- राष्ट्रपति ने कलाकारों से की मुलाकात
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
अक्षय कुमार ने शेयर किया पर्सनल लाइफ का अनसुना किस्सा







.jpg)







