Breaking News

सनी देओल की फिल्म से 'आवारपन 2' का क्लैश, फिर भी इतिहास रच सकती है इमरान हाशमी की मूवी, 'सैयारा' को दे सकती है मात


मनोरंजन 22 April 2026
post

सनी देओल की फिल्म से 'आवारपन 2' का क्लैश, फिर भी इतिहास रच सकती है इमरान हाशमी की मूवी, 'सैयारा' को दे सकती है मात

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'अवारपन 2' 2026 की मच अवेटेड बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. फिल्म मेकर्स ने बीते दिन इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी थी. वहीं इस सीक्वल से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने की उम्मीद की जा रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म अब सनी देओल की अपकमिंग फिल्म के साथ क्लैश करेगी जिससे एक हाई-वोल्टेज टक्कर का मंच तैयार हो गया है. चलिए यहां जानते हैं इमरान हाशमी की 'अवारपन 2' बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है.

'अवारपन 2' सनी की किस फिल्म से करेगी क्लैश?
'अवारपन' की सीक्वल 'अवारपन 2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने ये डेट इसलिए चुनी है ताकि इंडिपेंडेंस वीकेंड का पूरा फायदा उठाया जा सके. लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह अकेली फिल्म नहीं होगी, क्योंकि सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बड़े पर्दे पर 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस तरह, सनी की बड़ी फिल्म एक दिन पहले रिलीज हो रही है, जिससे इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी.

'अवारपन 2' के लिए क्या है प्लस पॉइंट
सनी देओल की बड़ी फिल्म ‘बंटवारा 1947’  से क्लैश के बावजूद, 'अवारपन 2' के लिए सब कुछ ठीक लग रहा है. फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह एक ऐसी फिल्म का सीक्वल है जिसने सालों से कल्ट स्टेटस हासिल किया है, फिल्म के म्यूजिक के भी अपने अलग फैंस हैं. अब, इमरान हाशमी अपनी एक आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल के साथ वापसी कर रहे हैं, तो फिल्म की सक्सेस की पॉसिबिलिटी बहुत ज्यादा लग रही हैं. अगर इस बार भी मेकर्स म्यूजिक को सही तरीके से पेश कर पाते हैं, तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धूम मचा देगी.

'अवारपन 2' रोमांटिक जॉनर में रच सकती है इतिहास
'आवारापन 2' एक रोमांटिक फिल्म है, इसलिए इस पर 'बंटवारा 1947' का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हां, सिनेमाघरों में इसकी रिलीज डेट बंटवारा 1947 के बराबर होगी, लेकिन इससे फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ने पर कोई असर नहीं पड़ेगा, फिलहाल, 'सैयारा' के नाम बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड है, इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'आवारापन 2' को लेकर रिलीज से पहले जिस तरह का बज दिख रहा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सैयारा' का रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है.

कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है 'अवारपन 2'?

इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में सबसे बड़ी शुरुआत करके इतिहास रचने सकती है और पहले दिन 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ अनुमान है असल आंकड़े तो फिल्म रिलीज होन के बाद ही पता चल पाएंगे.

You might also like!