अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक डेविड धवन छह साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बच्चों की झलक ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी थी। टीजर के इस हिस्से को लेकर इंटरनेट पर मिली तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद अब डेविड धवन ने पहली बार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
डेविड धवन ने साफ किया कि फिल्म में किसी तरह का एआई इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि टीजर को केवल अलग और रोचक बनाने के लिए ऐसा प्रयोग किया गया था। उनके मुताबिक, "फिल्म में एआई जैसा कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ टीजर का हिस्सा था ताकि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले। असली कहानी इससे बिल्कुल अलग है और जब गाने सामने आएंगे तो लोगों को फिल्म का असली रंग समझ में आएगा।" डेविड के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि टीजर में दिखाई गई झलक फिल्म की कहानी का हिस्सा नहीं है।
फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। डेविड और वरुण की यह चौथी फिल्म होगी और इसे 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मुकाबला उसी दिन रिलीज हो रही अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' से होगा।
Breaking News
- बंगाल में अमित शाह का ममता सरकार पर निशाना, बोले- ममता को टाटा-बाय बाय करो
- पश्चिम बंगाल में बदलाव की स्पष्ट बयार, ममता सरकार की विदाई तय : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- खरसिया में 52 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 13 हजार किमी की साइकिल यात्रा ने जगाई नई सोच, साक्षी बना लखनऊ
- चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग का आईपीओ, 30 अप्रैल को हो सकती है लिस्टिंग
- आखिरकार अमेरिकी सीनेट में बजट प्रस्ताव पारित
- ताइवान ने अपने क्षेत्र के आसपास चीनी विमानों की 15 उड़ानें, PLAN के 5 जहाज़ और 1 अन्य जहाज़ का पता लगाया
- गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, कम से कम 10 लोग मारे गए
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के टीजर में दिखे एआई बच्चों पर बोले डेविड धवन







.jpg)







