Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आज गंगटोक पहुंचेंगे।


देश 27 April 2026
post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आज गंगटोक पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर गंगटोक पहुंचेंगे। श्री मोदी पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में भाग लेंगे और अपने दौरे के दौरान 4,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

सिक्किम पहुंचने पर प्रधानमंत्री आज दोपहर बिरलू द्वार से एमजी मार्ग तक रोड शो करेंगे। बाद में वे भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। सिक्किम सरकार 'एकता के 1000 कदम' विषय पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी, जिसमें लगभग 1500 कलाकार भाग लेंगे। श्री मोदी पालजोर स्टेडियम में सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिक्किम राज्य की स्थापना की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और सिक्किम के तीव्र और सतत विकास के प्रति मोदी सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.