अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक टिकट पर एक मुफ्त टिकट की पेशकश की है, जो 3 मई तक लागू रहेगी। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 13वें दिन यह घटकर 3.40 करोड़ रुपये रह गया। यह अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन माना जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 124.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर 'माइकल' ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाकर 23.45 करोड़ का कुल कारोबार कर लिया है। वहीं 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है और छह दिनों में फिल्म सिर्फ 1.52 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है।
Breaking News
- वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले चार आराेपित गिरफ्तार एक फरार
- कैलाश खेर ने किए बाबा केदार के दर्शन, धाम में गाया ‘जय जय केदारा’ गीत
- अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा करेंंगे शुरू
- अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा करेंंगे शुरू
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकाबंदी के बीच ईरान की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर कमजोर हुई।
- ट्रंप और पुतिन ने ईरान और यूक्रेन पर फोन पर बातचीत की; रूस ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की।
- दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने भारत-दोहा उड़ान सेवाओं की पुनः शुरुआत की घोषणा की है।
- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मतदान अधिकार अधिनियम के एक महत्वपूर्ण प्रावधान को निरस्त कर दिया।
- कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल, ब्रेंट क्रूड का भाव 122 डॉलर प्रति बैरल के पार
'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट जारी


.jpg)



.jpg)
.jpg)





.jpg)
.jpg)
.jpg)