काठमांडू, 30 अप्रैल । नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की कैबिनेट से मंजूर कुल ६ अध्यादेशों में से सिर्फ एक अध्यादेश को मंजूरी दी है। बाकी ५ अध्यादेशों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता रितेश कुमार शाक्य के अनुसार सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति पौडेल ने यह अध्यादेश जारी किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 114(1) के अनुसार सहकारी (पहला संशोधन) अध्यादेश जारी किया गया है। इससे पहले संवैधानिक परिषद, नेपाल ऐन, स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, विश्वविद्यालय और सार्वजनिक पदाधिकारियों की पदमुक्ति से संबंधित अध्यादेश भी राष्ट्रपति के पास भेजे गए थे।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार बाकी पांच अध्यादेश फिलहाल अध्ययन और विचार-विमर्श की प्रक्रिया में हैं। प्रवक्ता शाक्य ने यह भी कहा कि वे यह नहीं बता सकते कि अन्य अध्यादेश आज ही जारी होंगे या नहीं। राष्ट्रपति पौडेल आज ही इन अध्यादेशों के विषय में संवैधानिक विशेषज्ञों के साथ परामर्श भी कर रहे हैं। कुछ संवैधानिक विशेषज्ञ इस चर्चा के लिए शीतल निवास पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बताया गया है कि अन्य अध्यादेशों पर राष्ट्रपति पौडेल संवैधानिक विद्वानों से सलाह लेकर आगे निर्णय करेंगे।
Breaking News
- नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी
- गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज
- डीआरडीओ ने बताया कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस का राजस्व 2025-2026 वर्ष के लिए ₹5200 करोड़ से अधिक हो गया है।
- परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल सड़क अवसंरचना की आवश्यकता पर जोर दिया।
- भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना संघ का उद्देश्य : नरेन्द्र ठाकुर
- 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज' का ट्रेलर रिलीज
- बड़ी गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, निवेशकों को 4.79 लाख करोड़ की चपत
- शेयर बाजार: सेंसेक्स में 609 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 182 अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष पर बंद हुआ
- चिकित्सा मंत्रालय के सचिव ने कर्नाटक सरकार के साथ विभिन्न प्रमुख योजनाओं पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- सरकार ने आश्वासन दिया है कि खरीफ 2026 सीजन के लिए देश में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है।
नेपाल के राष्ट्रपति ने बालेन्द्र सरकार के ६ अध्यादेशों में सिर्फ एक को मंजूरी दी













.jpg)
.jpg)
.jpg)