आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल रात रायपुर में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की 42 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी की बदौलत अपने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन सात विकेट के नुकसान पर बनाए। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए।
जवाब में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच की आखिरी गेंद पर आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रुणाल पांड्या ने 73 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। मुंबई इंडियंस के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट लिए।
भुवनेश्वर कुमार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इससे पहले, एक अन्य मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 203 रन बनाए, जिसमें जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 85 रन और शाहबाज अहमद ने 43 रन बनाए। चेन्नई ने उर्विल पटेल की 23 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
आज शाम 7:30 बजे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।












.jpg)
.jpg)
.jpg)
