भुवनेश्वर, 18 मई । भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से वैश्विक वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है, लेकिन भारतीय शेयर बाजार ‘विभिन्न तरह के झटके झेल पाने’ में सक्षम हैं।
पूंजी बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष ने यहां आयोजित ‘क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता संगोष्ठी’ के इतर संवाददाताओं से कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में पैदा होने वाले संकट का असर अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर भी पड़ता है। पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट से कच्चे तेल की आपूर्ति शृंखला और कीमतें प्रभावित हुई हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई का जोखिम बढ़ा है। तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर जल्द ही एआई-आधारित ट्रेडिंग के लिए गाइडलाइंस जारी करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फाइनेंशियल इकोसिस्टम के लिए अवसर और बढ़े हुए साइबर जोखिम, दोनों ही लेकर आता है। उन्होंने कहा कि सेबी ट्रेडिंग गतिविधियों में एआई के बढ़ते इस्तेमाल को रेगुलेट करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजार आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए उतार-चढ़ाव की स्थिति होना स्वाभाविक है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कच्चे तेल एवं गैस की आपूर्ति काफी हद तक बाधित हो गई है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आपूर्ति पक्ष पर प्रतिकूल हालात पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।
Breaking News
- साइ-फ़ाई हमलों से लेकर एलियन एस्कॉर्ट्स तक: ईरान पर ट्रंप के अवास्तविक AI हमले की अंदर की कहानी
- सरकार ने भीषण गर्मी की लहर के बीच खुद को सुरक्षित रखने के उपायों पर सलाह जारी की है।
- रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं; देश में पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार सरकार को सुनिश्चित करता है।
- छत्तीसगढ़ के जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से
- ग्रामीणों द्वारा मजदूरी भुगतान का ज्ञापन सौंपते ही ईई ने बैक डेट में सड़क काे ही निरस्त कर दिया
- बेंगलुरु में 5वीं राष्ट्रीय दिव्यांग एलीट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
- भारतीय शेयर बाजार विभिन्न झटकों को झेलने में सक्षमः तुहिन कांत पांडेय
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों और वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारियों में उसके नेतृत्व की सराहना की।
- घर में गौमांस पकाने की सूचना पर रेड, हिंदू संगठनों का जोरदार हंगामा
- Assam : असम माला 2.0 परियोजना के तहत 1,000 किमी सड़क निर्माण शुरू
भारतीय शेयर बाजार विभिन्न झटकों को झेलने में सक्षमः तुहिन कांत पांडेय















