नई दिल्ली, 19 मई । पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम में लगग 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू हो गई हैं।
इंडियन ऑयल के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा 96 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि डीजल का भाव 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे महंगा होकर 104.49 रुपये और डीजल 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि इस नई बढ़ोतरी से ठीक तीन दिन पहले शुक्रवार को सरकार ने देशभर में पेट्रोल-डीजल दोनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया था।
Breaking News
- कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी तेजी से प्रयास कर रहे हैं।
- यूक्रेन युद्ध के बाद से चीन के साथ रूस के बढ़ते ऊर्जा संबंध
- छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक
- मप्र के उज्जैन में 25-26 मई को शिप्रा तीर्थ परिक्रमा, मैथिली ठाकुर सहित कई लोकप्रिय कलाकार देंगे प्रस्तुति
- 40 डिग्री पहुंचा जिला ऊना का पारा, गर्मी प्रचंड
- विनीसियस की बदौलत रियल मैड्रिड ने सेविला को 1-0 से हराया, जिसमें म्बाप्पे ने शुरुआती प्लेइंग इलेवन में वापसी की।
- भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने डिजिटलीकरण, एआई और स्थिरता पर चर्चा की।
- भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत
- कांग्रेस ने हरियाणा और अरुणाचल में संगठनात्मक नियुक्तियां कीं
- पानी, सफाई और पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस का निगम घेराव, जमकर प्रदर्शन
पेट्रोल, डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, नई दरें लागू















