Breaking News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल से अल-नस्र बना सऊदी प्रो लीग चैंपियन


खेल 22 May 2026
post

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल से अल-नस्र बना सऊदी प्रो लीग चैंपियन

नई दिल्ली, 22 मई। अल-नस्र ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए दमाक को 4-1 से हराकर सऊदी प्रो लीग 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। राजधानी रियाद के अल-अव्वल पार्क में खेले गए मुकाबले में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

यह अल-नस्र का 2018-19 सीजन के बाद पहला लीग खिताब है। साथ ही रोनाल्डो ने भी सऊदी क्लब के साथ अपना पहला बड़ा खिताब जीत लिया।सादियो माने ने दिलाई शुरुआती बढ़त मैच के 33वें मिनट में सादियो माने ने जोआओ फेलिक्स के कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर अल-नस्र को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ में फेलिक्स और माने लगातार दमाक की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाते रहे।

दमाक ने की वापसी की कोशिश दूसरे हाफ में दमाक ने वापसी की कोशिश की और 58वें मिनट में मोरले सिल्‍ला ने पेनाल्टी पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। हालांकि अल-नस्र ने तुरंत जवाब दिया।

किंग्सले कोमान ने शानदार मूव बनाते हुए टीम को फिर बढ़त दिलाई। इसके बाद रोनाल्डो ने मैच पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

रोनाल्डो का शानदार डबल रोनाल्डो का पहला गोल फ्री-किक पर आया, जहां उन्होंने बेहद कठिन कोण से गेंद को सीधे जाल में पहुंचा दिया। इसके बाद 81वें मिनट में कोमान के शानदार पास पर रोनाल्डो ने दूसरा गोल दागकर जीत और खिताब दोनों पक्के कर दिए।

41 वर्षीय रोनाल्डो पूरे मैच में शानदार लय में दिखे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अल-नस्र का मैच पर पूरा दबदबा

अल-नस्र ने मुकाबले में 62 प्रतिशत से ज्यादा बॉल पजेशन अपने नाम रखा। टीम ने कुल 13 शॉट लगाए, जिनमें आठ निशाने पर रहे। दूसरी ओर दमाक सिर्फ तीन प्रयास ही कर सका।

इस हार के साथ दमाक का रेलीगेशन भी तय हो गया, जबकि अल-नस्र के लिए यह जीत लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत लेकर आई।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.