Breaking News

नीति आयाेग की रिपाेर्ट में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लाॅक , देशभर में मिला दूसरा स्थान


देश 22 May 2026
post

नीति आयाेग की रिपाेर्ट में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लाॅक , देशभर में मिला दूसरा स्थान

रायपुर 22 मई । छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। नीति आयाेग द्वारा जारी आकांक्षी ब्लॉक्स की “चैंपियनस ऑफ द क्वार्टर” (अक्टूबर–दिसंबर 2025) रिपोर्ट में बीजापुर जिला के उसूर ब्लाॅक ने सेंट्रल ज़ोन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य के दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने आज शुक्रवार काे जिले के नागरिकों, जिला प्रशासन और विशेषकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उसूर ब्लॉक की यह राष्ट्रीय सफलता बेहद गौरवशाली है। यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि हमारी सरकार की नीतियां और योजनाएं अब प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी प्रामाणिकता के साथ पहुंच रही हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन ने जो समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। हमारा संकल्प बस्तर के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर और सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला उसूर ब्लॉक आज देश के लिए विकास का मॉडल बन गया है। इस सफलता का असली श्रेय हमारे जमीनी डॉक्टरों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को जाता है, जिनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का हमारा यह सफर लगातार जारी रहेगा।

विकास की नई इबारत :कड़े मानकों पर खरा उतरा उसूरनीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों के आधार पर यह कड़ा मूल्यांकन किया था, जिसमें उसूर ब्लॉक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसके तहत मलेरिया, डेंगी और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सुदूर वनों के गांवों तक प्रभावी अभियान चलाया गया।सुरक्षित मातृत्व (संस्थागत प्रसव) :अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी (संस्थागत प्रसव) की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे शिशु और मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आई है।सशक्त टीकाकरण कवचबच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित जाँच और टीकाकरण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए श्एचपीवी टीकाकरणश् को जमीनी स्तर पर बेहद सफल बनाया गया।गंभीर बीमारियों (एनसीडी) की जांच :बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा अब गांव-गांव तक सुलभ कराई गई है।अगला संकल्प : देश में हासिल करना है प्रथम स्थानकलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव पूरे जिले के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। शासन और प्रशासन का अगला लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और निखारते हुए आगामी तिमाहियों में देश में पहला स्थान हासिल करने का है, जिसके लिए धरातल पर काम और तेज कर दिया गया है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.