भिलाई सुपेला अंडरब्रिज के समीप एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के बीटीपीएन वैगन (आयल परिवहन वाला वैगन) पर चढ़ गया। वैगन की छत पर पहुंचते ही वह रेलवे के ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के संपर्क में आ गया। इससे उसे तेज करंट लगा और वह नीचे जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान गणेश गुप्ता, निवासी गौतम नगर, सुपेला के रूप में हुई है। बताया गया कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण मालगाड़ी सुपेला अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान गणेश वैगन की सीढ़ी पकड़कर ऊपर चढ़ने लगा। छत पर पहुंचते ही वह ओएचई लाइन के अत्यधिक निकट पहुंच गया और करंट लगने से नीचे गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगने से युवक का शरीर कई जगह बुरी तरह झुलस गया। नीचे गिरने के बाद वह तड़पता रहा। लोगों ने तत्काल डायल-112 और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घायल युवक बार-बार उसे अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाता रहा। सूचना के कुछ समय बाद पहुंची एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से उसे शास्त्री अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के समय युवक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह दो अन्य युवकों के साथ रेलवे ट्रैक के पास नशा कर रहे थे। इसके बाद वह अचानक मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया और ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। बताया गया कि ट्रेन के गार्ड ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
नशेड़ी मालगाड़ी में चढ़ा, ओएचई लाइन से झुलसा















