संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण राज्य में चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में ’वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण के अंतर्गत 07 से 15 अगस्त 2026 तक (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) विभिन्न देशभक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिले के सर्व विभाग प्रमुखों एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देशों के तहत, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित सभी स्कूल और कॉलेजों में ध्वजारोहण के पश्चात व्यापक स्तर पर राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। अभियान की अवधि के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, मशाल रैली, देशभक्ति गीत, विचार गोष्ठी एवं छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, 14 अगस्त को वंदे मातरम पर आधारित प्रदर्शनी तथा शाम को पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वंदे मातरम ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे, जहां आम जन अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग कर अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
Breaking News
- भोपाल में किसान आंदोलन उग्र, चार सुरक्षा घेरे तोड़ सीएम आवास की ओर बढ़े किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की
- सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, जांजगीर-चांपा के दंपती को घर बैठे मिला डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र
- कोरबा में नाबालिग वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बच्चों पर चालान
- प्रधानमंत्री ने रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर और गुलवीर को दी बधाई
- दबाव नहीं, जीत की ताकत बना आत्मविश्वास; भारतीय खिलाड़ियों ने साझा किया सफलता का मंत्र
- आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
- आत्मा से प्रेम ही ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग, ब्रह्माकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को सिखाए नैतिक मूल्य और ध्यान के सूत्र
- कोरबा में 'सजग कोरबा–सतर्क कोरबा' अभियान, स्कूलों में छात्रों को पढ़ाया गया सड़क सुरक्षा का पाठ
- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साय, अघोरेश्वर भगवान राम के किए दर्शन
- नगर पालिका बीजापुर में मनोनीत एल्डरमैनों ने किया शपथ ग्रहण
वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम















