जिले में पिछले 24 घंटे से हाे रही लगातार बारिश के बीच आज गुरुवार अलसुबह ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक वाहन से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलभराव वाले मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की है।
Breaking News
- गिरिराज सिंह तीन अगस्त को 'हथकरघा प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र' का करेंगे उद्घाटन
- राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस
- बस्तर के मांझी-चालकी बने खास मेहमान, राष्ट्रपति ने खुद परोसा भोजन
- जगदलपुर में सीखेंगे कार्टून और कैरिकेचर
- भखारा में पहली बार राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड बेसिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 99 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश की स्थिति पर जताई चिंता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील
- स्टॉक मार्केट में लोहिया कॉर्प की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
- बस्तर में मलेरिया दर में बड़ी गिरावट
- सावन पूजा पर भूमि पेडनेकर की पोस्ट वायरल, लुक को लेकर उठे सवाल
- यूपी टी-20 लीग : गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी
नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा, रेस्क्यू कर दो अधिकारियों को बचाया गया















