जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने गुरुवार काे आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से सतर्कता बरतने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लोगों की सहायता करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें बाधित हो सकती हैं और आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि किसी क्षेत्र का संपर्क टूटता है या लोगों को आवश्यक सहायता की जरूरत पड़ती है, तो स्थानीय एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें।
पूर्व मंत्री गागड़ा ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि बाढ़ या डुबान की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को नदी, नाले अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में प्रशासन के बाढ़ बचाव दल पूरी मुस्तैदी से कार्य करेंगे, इसलिए अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करें तथा प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Breaking News
- गिरिराज सिंह तीन अगस्त को 'हथकरघा प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र' का करेंगे उद्घाटन
- राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस
- बस्तर के मांझी-चालकी बने खास मेहमान, राष्ट्रपति ने खुद परोसा भोजन
- जगदलपुर में सीखेंगे कार्टून और कैरिकेचर
- भखारा में पहली बार राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड बेसिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 99 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश की स्थिति पर जताई चिंता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील
- स्टॉक मार्केट में लोहिया कॉर्प की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
- बस्तर में मलेरिया दर में बड़ी गिरावट
- सावन पूजा पर भूमि पेडनेकर की पोस्ट वायरल, लुक को लेकर उठे सवाल
- यूपी टी-20 लीग : गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन से समन्वय बनाकर करें जनसेवा : महेश गागड़ा















