गुजरात की वडोदरा शहर की मांजलपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को हो रहे उपचुनाव के तहत सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 7 से 10बजे के बीच 6.06 प्रतिशत और 11 बजे तक 14 फीसद इसके बाद दोपहर 12.30 बजे तक 14.27 फीसद मतदान दर्ज किया गया।
इस सीट पर 62 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 260 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 2.19 लाख से अधिक मतदाता (1.11 लाख पुरुष और 1.07 लाख महिला) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुकाबला भाजपा के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच है। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ऋत्विज जोशी ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन भी भाजपा नेता पार्टी के गमछे पहनकर खुलेआम प्रचार कर रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वीडियो और शिकायतें देने के बावजूद पुलिस और चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर उनकी बात सुने बिना वहां से चले गए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और नारे लगाए—"चुनाव आयोग भाजपा का औजार बनना बंद करे।"
ऋत्विज जोशी ने कहा कि एक राष्ट्रीय दल की शिकायत को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए।
2022 में 60.48 प्रतिशत हुआ था मतदान
गौरतलब है कि वर्ष 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मांजलपुर विधानसभा सीट पर 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में भाजपा के दिवंगत विधायक योगेश पटेल ने 1,20,133 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। मांजलपुर सीट भाजपा का परंपरागत गढ़ मानी जाती है और इस बार भी पार्टी अपनी मजबूत बढ़त बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है।
Breaking News
- गिरिराज सिंह तीन अगस्त को 'हथकरघा प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र' का करेंगे उद्घाटन
- राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस
- बस्तर के मांझी-चालकी बने खास मेहमान, राष्ट्रपति ने खुद परोसा भोजन
- जगदलपुर में सीखेंगे कार्टून और कैरिकेचर
- भखारा में पहली बार राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड बेसिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 99 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
- नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश की स्थिति पर जताई चिंता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील
- स्टॉक मार्केट में लोहिया कॉर्प की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
- बस्तर में मलेरिया दर में बड़ी गिरावट
- सावन पूजा पर भूमि पेडनेकर की पोस्ट वायरल, लुक को लेकर उठे सवाल
- यूपी टी-20 लीग : गोरखपुर लायंस ने मुरादाबाद के आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी
गुजरात की मांजलपुर विस उपचुनाव: दोपहर 12.30 बजे तक 14.27 फीसद मतदान, कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना















