Breaking News

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक नहीं, सोशल मीडिया की अफवाह भ्रामक : दिल्ली पुलिस


देश 30 July 2026
post

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक नहीं, सोशल मीडिया की अफवाह भ्रामक : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए बंद किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण एवं विधिवत अनुमति प्राप्त प्रदर्शनों के लिए अधिकृत स्थल बना हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शनकारियों के लिए बंद कर दिया गया है या वहां ताला लगा दिया गया है। पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह गलत, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया।

पुलिस के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश तथा उसके अनुपालन में जारी दिल्ली पुलिस की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम एक हजार लोगों को प्रदर्शन की अनुमति दी जा सकती है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा औपचारिक आवेदन किए जाने के बाद सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जाती है। इसके लिए निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें साझा करें। किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.