नई दिल्ली, 06 अगस्त कप्तान सार्थक रंजन की विस्फोटक 95 रन की पारी और यश भाटिया के नाबाद अर्धशतक की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली ने 172 रन का लक्ष्य चार ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से सुजल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल रहे।
राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, लेकिन सुजल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से विकास दीक्षित सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही 39 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान सार्थक रंजन और यश भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
सार्थक रंजन ने 50 गेंदों पर 95 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और आठ छक्के जड़े। 14वें ओवर में उन्होंने सिमरजीत सिंह के एक ही ओवर में 29 रन बटोरकर मैच पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। हालांकि वह शतक से केवल पांच रन दूर रह गए, लेकिन तब तक नॉर्थ दिल्ली की जीत लगभग तय हो चुकी थी।
सार्थक के आउट होने के बाद भारत सिंधवानी भी जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन यश भाटिया ने संयम बनाए रखा। उन्होंने नाबाद अर्धशतक जमाते हुए टीम को बिना किसी और झटके के लक्ष्य तक पहुंचाया और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को छह विकेट से यादगार जीत दिलाई।
Breaking News
- मानवाधिकार आयोग ने मप्र के शिवपुरी में छात्र की पिटाई, जातिवादी टिप्पणी मामले का लिया स्वतः संज्ञान
- नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मोहन यादव
- सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
- शूटिंग के दौरान महेश बाबू का वीडियो लीक
- ट्रंप को ले जा रहे सैन्य हेलीकॉप्टर के पास आया यात्री विमान, हड़कंप
- ट्रंप ने हथियारों की कमी के दावे को किया खारिज
- ब्रिक्स बैठक में भारत-दक्षिण अफ्रीका ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर किया मंथन
- संसद ने कुछ मांगों को पूरा करने के लिए धन के विनियोजन को अधिकृत करने वाला विधेयक पारित किया।
- कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
- मुंबई में 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ ब्रिक्स वेव्स बाजार का शुभारंभ हुआ।
डीपीएल : नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को छह विकेट से हराया















