Breaking News

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 4.8 तीव्रता का भूकंप, झोब और चमन में डोली धरती


विदेश 12 August 2026
post

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 4.8 तीव्रता का भूकंप, झोब और चमन में डोली धरती

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान, 12 अगस्त  पाकिस्तान के बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने इसकी पुष्टि की। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके झोब और चमन में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झोब से 122 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर 2021 को झोब और चमन में 5.9 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। तब भूकंप का केंद्र हरनाई के पास 15 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप सुबह करीब 3:20 बजे आया था। लोग सो रहे थे। कई इमारतें ढह गई थीं। इस दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।

इसके बाद के दिनों में भी भूकंप के झटके (आफ्टरशॉक्स) आते रहे। इस वजह से प्रभावित इलाकों में बचाव दल और सेना को तैनात किया गया। मार्च 2024 में चमन फिर से 5.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ। यह भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया। इसका केंद्र क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के झटके किला अब्दुल्ला, नोशकी, पिशिन, डलबंदिन, चगाई और क्वेटा में भी झटके महसूस किए गए थे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.