Breaking News

अमेरिका कई आव्रजन लाभों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य करने जा रहा है


विदेश 11 August 2026
post

अमेरिका कई आव्रजन लाभों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य करने जा रहा है

अमेरिका में जल्द ही ग्रीन कार्ड, नागरिकता और शरण सहित कई आव्रजन लाभों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिए जाएंगे। यह कदम कार्यकुशलता बढ़ाने और परिचालन लागत कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (USCIS) ने फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित एक नए नियम में कहा है कि जो फॉर्म कम से कम 180 दिनों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा करने के लिए उपलब्ध हैं, उन्हें अब ऑनलाइन जमा करना होगा।

इस नियम के तहत आव्रजन प्रपत्रों को कम से कम 60 दिन पहले सूचना देने के बाद केवल ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी स्थापित की जाएगी। इन परिवर्तनों से आव्रजन संबंधी कई लाभ प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें ग्रीन कार्ड आवेदन और नवीनीकरण, पारिवारिक याचिकाएं, नागरिकता आवेदन, शरण के दावे, रोजगार प्राधिकरण और अस्थायी संरक्षित स्थिति के लिए आवेदन शामिल हैं।

आवेदकों को आम तौर पर यूएससीआईएस के ऑनलाइन खाते का उपयोग करना होगा। वे या तो फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं या भरे हुए फॉर्म की पीडीएफ फाइल सहायक दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। यूएससीआईएस ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आव्रजन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना और प्रशासनिक लागत को कम करना है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.