वाशिंगटन, 11 अगस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर इस समय सिर्फ अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "अभी होर्मुज जलडमरूमध्य पर केवल अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है। हमारी नाकाबंदी अचूक है। यह फौलाद की दीवार की तरह है। इस जलडमरूमध्य पर हमारा 100% (100 प्रतिशत) नियंत्रण है।"
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा," ईरान लड़ाई में पूरी तरह कंगाल हो चुका है। वह सैनिकों को वेतन नहीं दे पा रहा। वहां महंगाई दर 300% है। अमेरिका ने जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगों को हटा दिया है। यह जलडमरूमध्य अब गैरईरानी जहाजों के लिए खुला है। नाकाबंदी के तहत जहाजों को ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।अन्य शिपिंग जारी है।"
महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी नाकाबंदी पहली बार अप्रैल 2026 में लागू की गई थी। जून के मध्य में एक अंतरिम समझौते के तहत इसे अस्थायी रूप से हटा लिया गया। जहाजों पर हमलों के बाद जुलाई के मध्य में इसे फिर से लागू कर दिया गया है। इस बीच अमेरिकी मध्य कमान ने इस क्षेत्र में 20 से अधिक युद्धपोतों को तैनात करने और अगस्त की शुरुआत तक दर्जनों वाणिज्यिक जहाजों (हाल के आंकड़ों के अनुसार लगभग 55) का मार्ग बदलने की सूचना दी है।
Breaking News
- रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
- सब्सक्रिप्शन के लिए खुला मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ, 17 अगस्त को हो सकती है लिस्टिंग
- मुरादाबाद : ब्राससिटी क्रिकेट एकेडमी ने रेलवे एकेडमी को 157 रनाें से हराया
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग
- प्रधानमंत्री बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
- विपक्ष का हंगामा, लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- झारखंड के छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में एनडीए सांसदों ने संसद में मार्च निकाला
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में एसआईआर से संबंधित अपीलों का विवरण देने को कहा
होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का 100% नियंत्रणः डोनाल्ड ट्रंप















