मियामी, 22 अगस्त इंटर मियामी के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) ने फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी क्विन सुलिवन के साथ शुक्रवार को मैदान पर हुई झड़प के मामले में अज्ञात राशि का जुर्माना लगाया है। मेसी के इंटर मियामी साथी इयान फ्रे पर भी जुर्माना लगाया गया है।
यह घटना मैच के अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में हुई, जब मेसी गेंद के खेल में होने के दौरान क्विन सुलिवन का सामना करने के लिए सेंटर सर्किल की ओर पहुंचे। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मेसी ने सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ मारा।
एमएलएस की अनुशासन समिति ने कहा कि मेसी और फ्रे पर “विपक्षी खिलाड़ी के चेहरे, सिर या गर्दन पर हाथ लगाने संबंधी लीग की नीति का उल्लंघन” करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
सुलिवन के भाई का लाल कार्ड हुआ रद्द
घटना के दौरान मेसी और सुलिवन को रेफरी ने कोई कार्ड नहीं दिखाया। हालांकि, मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प में फिलाडेल्फिया के क्विन के छोटे भाई और टीम साथी कैवन सुलिवन तथा इंटर मियामी के मिडफील्डर यानिक ब्राइट को लाल कार्ड दिखाया गया।
बाद में स्वतंत्र समीक्षा पैनल ने सर्वसम्मति से कैवन सुलिवन के पक्ष में फैसला दिया और उनका लाल कार्ड रद्द कर दिया गया। इसके बाद वह शनिवार को फिलाडेल्फिया यूनियन के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला
चेस्टर के सुबारू पार्क में खेला गया यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मेसी ने 26वें मिनट में गोल कर इंटर मियामी के लिए अहम योगदान दिया।
Breaking News
- न्यूयॉर्क में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- चोटिल होल्गर रून अमेरिकी ओपन 2026 से हटे
- खिताब के लिए शीर्ष दो टीमों में भिड़ंत, गुवाहाटी रॉयल्स और बरपेटा ब्रेव्स फाइनल में आमने-सामने
- लिवरपूल के मिडफील्डर कर्टिस जोन्स इंटर मिलान से जुड़े
- आउटर दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद सिमरजीत बोले, अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहा ध्यान
- द व्वन की रिलीज डेट कन्फर्म सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म को मिली नई तारीख
- 'स्पिरिट' विवाद में दीपिका पादुकोण का इशारों में पलटवार
- रायपुर : रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में हुए शामिल
फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाड़ी से भिड़ने पर मेसी पर लगा जुर्माना















