काठमांडू, 06 सितंबर देश में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने पहली बार जलवायु परिवर्तन से होने वाली हानि और क्षति (लॉस एंड डैमेज) फंड से आपातकालीन वित्तीय सहायता मांगी है। हालांकि, नेपाल को कितनी राशि मिलेगी और यह सहायता कब तक प्राप्त होगी, इसका अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
अधिकारियों के अनुसार, फंड की ‘रैपिड रिस्पॉन्स’ सुविधा के तहत मांगी गई सहायता की राशि नेपाल द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नुकसान के प्रमाण और विवरण तथा फंड की बोर्ड बैठक में लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर निर्धारित होगा। 26 अगस्त को हिमताल फटने के बाद ल्हेन्दे खोला होते हुए भोटेकोशी-त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जनहानि के साथ-साथ बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद नेपाल ने तत्काल राहत और पुनर्स्थापना के लिए इस फंड से सहायता मांगी है।
वित्तमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले और कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्री गीता चौधरी ने संयुक्त रूप से फंड के सह-अध्यक्षों को पत्र भेजकर बाढ़ से हुए नुकसान से तत्काल निपटने के लिए आपातकालीन वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई है। हालांकि, अभी तक फंड की ओर से पत्र का कोई औपचारिक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के तहत जलवायु परिवर्तन प्रबंधन महाशाखा की उपसचिव दीपा ओली ने कहा कि नेपाल ने किसी निश्चित राशि की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा, “हमने राशि तय करके नहीं मांगी है। हालांकि कार्बन उत्सर्जन में नेपाल का योगदान नगण्य है, फिर भी हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। जलवायु परिवर्तन के कारण भोटेकोशी में आई हिमबाढ़ से हमें नुकसान हुआ है। हमें आपातकालीन सहायता की जरूरत है, इसी उद्देश्य से पत्राचार किया गया है।”
उन्होंने बताया कि इस तरह आपातकालीन सहायता की मांग किया जाना इस फंड के लिए भी नया मामला है। उनके अनुसार, आपातकालीन सहायता मांगने वाला नेपाल पहला देश है। नेपाल को उम्मीद है कि इस फंड से करीब 3000 करोड़ नेपाली रुपये तक की सहायता प्राप्त हो सकती है।
Breaking News
- प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, श्री राम सेना विश्रामनगर ने फोड़ी मटकी
- बिहार के घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी, साथ खड़े रहने का किया वादा
- पीएम के दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यक्रम पर खरगे बोले- संवाद के बजाय हुआ राजनीतिक प्रचार
- पूरन-नरेन के दम पर टीकेआर की जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें कायम
- भारत ने मलेशिया को 11-1 से हराया, जूनियर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत
- महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, फर्स्ट लुक जारी
- जितेंद्र सिंह ने 'सीएसएस शील्ड' का समर्थन किया, अधिक उत्तरदायी सेवा नियमों की मांग की
- राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने पहुंच और लाभ-साझाकरण वितरण में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।
- चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे
नेपाल ने पहली बार ‘लॉस एंड डैमेज’ फंड से मांगी आपात वित्तीय सहायता















