भारतीय
महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा विमेंस कैरेबियन प्रीमियर
लीग (डब्ल्यूसीपीएल) नॉकआउट से त्रिनबागो नाइट राइडर्स जुड़ गई हैं। सुषमा ने टीम
में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यास्तिका भाटिया की जगह ली है। भाटिया ऑस्ट्रेलिया ए
के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा बनने के लिए लीग से अलग हुई
हैं। यास्तिका भाटिया 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वन-डे सीरीज और उसके बाद होने वाले
चार-दिवसीय मैच के लिए कप्तान हैं। यास्तिका का हटना निश्चित रूप से त्रिनबागो की
परेशानी बढ़ाने वाला है, क्योंकि वह टीम के लिए नियमित रन
बनाने वाली बल्लेबाज थीं।
वहीं, सुषमा वर्मा ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स जुड़ने पर
प्रसन्नता व्यक्त की है। क्रिकइंफो के मुताबिक सुषमा ने कहा, "डब्ल्यूसीपीएल का हिस्सा बनना खास है और मैं इस मौके के लिए नाइट राइडर्स
सेट-अप की शुक्रगुजार हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे टी20 गेम
में की गई कड़ी मेहनत का फल है।" सुषमा डब्ल्यूसीपीएल 2026 का हिस्सा बनने वाली छठी भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके और भाटिया के अलावा,
शिखा पांडे भी त्रिनबागो का हिस्सा हैं। किरण नवगिरे, पूजा वस्त्राकर और हरलीन देओल लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेल
रही हैं।
डब्ल्यूसीपीएल में मौका
मिलना सुषमा के लिए, शीर्ष स्तर की
क्रिकेट में वापसी है। सुषमा आखिरी बार 2023 में दक्षिण
अफ्रीका में त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में
चुनी गई थीं। हालांकि, उन्हें कोई मैच नहीं खेलने को मिला। 33
साल की सुषमा ने भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट,
43 वनडे और 19 टी20 खेले
हैं। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वह 2023 में
गुजरात जायंट्स का हिस्सा रहीं थीं और 5 पारियों में 79.24
के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए थे। सुषमा ने
हाल के दिनों में अपनी बल्लेबाडी स्किल पर बहुत काम किया है। 2025-26 के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने 6 पारियों
में 9 छक्के लगाए थे। विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग
(डब्ल्यूसीपीएल) 2026 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने फाइनल
में जगह बना ली है।
Breaking News
- यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी का जयराम रमेश ने लगाया आरोप
- वैज्ञानिक शोध को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सारल एआई का इस्तेमाल करेगा सीएसआईआर-निस्पर
- प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् में मनुष्य को प्रेम, सौहार्द और सद्भाव कर्म करने पर जोर दिया
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल डेका
- डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों की माला
- सीरी ए: दो गोल से पिछड़ने से बावजूद इंटर मिलान ने उडीनीज को 5-3 से हराया
- डब्ल्यूसीपीएल: त्रिनबागो नाइट राइडर्स से जुड़ीं सुषमा वर्मा
- गणेश चतुर्थी पर जेनेलिया देशमुख का महाराष्ट्रीयन लुक छाया
- मंडे टेस्ट में Haivaan बेहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाई धड़ाम
- एशिया-प्रशांत में बढ़ी हलचल, जापान की सैन्य तैनाती पर चीन ने जताया विरोध
डब्ल्यूसीपीएल: त्रिनबागो नाइट राइडर्स से जुड़ीं सुषमा वर्मा















