Breaking News

प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है।


देश 28 September 2026
post

प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने घोषणा की है कि प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, जो आज से शुरू होने वाली थी, को स्थगित कर दिया गया है।

यह निर्णय इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के साथ हुए समझौते के बाद लिया गया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (एआईबीईए) ने कहा कि यह निर्णय कल रात आईबीए और यूएफबीयू (सात बैंक यूनियनों की छत्र संस्था) के बीच हड़ताल से संबंधित मुद्दों पर हुई बैठक के बाद लिया गया।

इससे पहले, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कार्यरत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और कुछ अन्य यूनियनों और संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली को लागू करने और प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को वापस लेने की दो प्रमुख मांगों के समर्थन में हड़ताल का आह्वान किया था।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.