पटना, 30 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संकुल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने बैठक को जनता द्वारा नकारे गए और चुनाव में हारे नेताओं का मिलन समारोह करार दिया तथा विपक्षी गठबंधन को बिना स्पष्ट नीति और विजन वाला कुनबा बताया।
ऋतुराज सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि बैठक का देश या लोकनीति से कोई सरोकार नहीं है। उनके अनुसार, यह कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व को राजनीतिक सहारा देने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर विपक्षी दल जनता के बीच जाने के बजाय अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए मुद्दे तलाशते हैं।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर पहले से ही सवाल उठाने की तैयारी करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ऋतुराज ने कहा कि वे इस गठबंधन के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव की राजनीति तुष्टिकरण पर आधारित है और इंडी गठबंधन की बैठक उनकी राजनीतिक स्थिति को संभालने की कोशिश है।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दलों के पास देश और राज्यों के विकास को लेकर स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को स्वीकार कर चुकी है और विपक्षी गठबंधन की राजनीति को खारिज कर रही है।
उल्लेखनीय है कि इंडी गठबंधन की 30 सितंबर को नई दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एसआईआर तथा ईवीएम-वीवीपैट से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर चर्चा प्रस्तावित थी। -
Breaking News
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी - एडीजी श्री अमित कुमार
- भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : 8 इंजीनियर दोषी करार
- भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई
- आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा
- गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी, 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव
- कैबिनेट : ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण को मंजूरी, बैटरी भंडारण और राज्यों के बीच सप्लाई होगी बेहतर
- मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में
- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की खबर! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार
- नई दिल्ली में हुई बैठक में बिम्सटेक के सदस्यों ने आतंकवाद विरोधी उपायों और अंतरराष्ट्रीय अपराध सहयोग पर चर्चा की।
आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा















