दुबई से तेल
अवीव जा रही एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स ने बुधवार को इमरजेंसी घोषित की और उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर से वापस
लौट गई. फ्लाइट के वापस लौटने के बाद हड़कंप मच गया कि एक यात्री विमान का अपहरण
हो गया है.
यात्री विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग
इस इमरजेंसी की घोषणा के बाद हिब्रू मीडिया ने बताया कि हाइजैकिंग
की आशंका की वजह से इजराइली एयर फोर्स के फाइटर जेट प्लेन की ओर बढ़ाए गए थे. इन
फाइटर जेट्स ने यात्री विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. बाद में इजरायल के प्रधानमंत्री
बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हाईजैक का कोई डर नहीं
था. इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी.
दो पायलटों के बीच झगड़ा बना इमरजेंसी की वजह
इजरायली मीडिया ने सिक्योरिटी अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह
घटना प्लेन के दो पायलटों के बीच झगड़े की वजह से हुई और प्लेन में सवार सभी लोग
सुरक्षित हैं. प्लेन किंगडम के सिविलियन और मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा.















