दुर्ग जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन, जिला प्रभारी खेल एवं कला, भाजयुमो दुर्ग ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। संजू देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की यह सफलता देश की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाती है। यह उपलब्धि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
अभिषेक टंडन ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking News
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- रायपुर : नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी - एडीजी श्री अमित कुमार
- भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक घोटाला : 8 इंजीनियर दोषी करार
- भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई
- आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा
- गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी, 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हुआ भाव
- कैबिनेट : ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण को मंजूरी, बैटरी भंडारण और राज्यों के बीच सप्लाई होगी बेहतर
- मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में
- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की खबर! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार
- नई दिल्ली में हुई बैठक में बिम्सटेक के सदस्यों ने आतंकवाद विरोधी उपायों और अंतरराष्ट्रीय अपराध सहयोग पर चर्चा की।
भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर अभिषेक टंडन ने दी बधाई












