सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग
जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल
संसाधनों के संवर्धन और नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने की
दिशा में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम
में तांदुला जल संसाधन संभाग, दुर्ग द्वारा ग्राम महमरा स्थित शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का समन्वित
अभियान चलाया गया, वहीं नगर
निगम दुर्ग द्वारा 12 वार्डों
के नागरिकों के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित कर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं
का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
तांदुला जल संसाधन संभाग द्वारा आयोजित अभियान का उद्देश्य
शिवनाथ नदी के तटवर्ती पर्यावरण का संरक्षण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना, हरित आवरण का विस्तार तथा जल संसाधनों
के सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व को मजबूत करना रहा।
अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत के मार्गदर्शन में
अनुविभागीय अधिकारी गौरव सिंह, रोहन शॉ एवं कुलेश्वर जोशी सहित विभागीय अधिकारियों एवं
कर्मचारियों ने श्रमदान कर नदी तट एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट की सफाई
की। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के सभापति श्याम शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं
स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में ‘समस्या का
समाधान आपके द्वार’ की भावना के साथ 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को
चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर एवं गया बाई प्राथमिक शाला, गया नगर में एक साथ आयोजित शिविरों में 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय
सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पहले दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं से संबंधित
आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न
प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का
निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने
के निर्देश दिए।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व रिकॉर्डधारी शिक्षक कलेश्वर साहू को किया सम्मानित
- LPG ग्राहकों की मौज सिलेंडर के दाम में ₹600 तक की कटौती
- Bank Strike: 26, 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद, सिर्फ 2 दिन का मौका, निपटा लें जरूरी काम
- कर्मचारियों-पेंशनर्स को इस बार जल्दी मिलेगी सैलरी, 25 सितंबर को ही खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
- पनीर बनाने के बाद बच जाता है पानी? फेंकने के बजाय बनाएं स्वादिष्ट सूप
- एशियाई खेल 2026: साक्षी कजाकिस्तान की बाल्किबेकोवा से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं, चोटिल सुमित भी बाहर हो गईं।
- एशियाई खेल 2026: दिलप्रीत की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत ने कोरिया को 8-2 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
- एशियाई खेल 2026: भारत ने मिश्रित 4x400 मीटर रिले के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
- एशियाई खेल 2026: महिला एकल स्क्वॉश के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी अनाहत और तन्वी
- घुंघराले बाल, भारी ज्वेलरी और आंखों में शैतानी खौफ, 'द पैराडाइज' में राघव जुयाल का नया अवतार हिट या फ्लॉप
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और जनसेवा की अभिनव पहल














