मुंबई, 06 अक्टूबर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी मनोरंजक मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींच रहे काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर उनके शो छोड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। दावा किया जा रहा था कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्होंने सलमान खान के शो से अस्थायी दूरी बनाई है। बताया जा रहा था कि काजी डेंगू से पीड़ित हैं। अब उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इन चर्चाओं के बीच उनकी स्थिति स्पष्ट की है।
काजी की टीम के मुताबिक, गायक पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस 20' के दौरान बुखार से जूझ रहे हैं। टीम ने बताया कि हाल ही में कमजोरी महसूस होने के बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। टीम ने साफ किया कि काजी अभी भी शो का हिस्सा हैं और उनकी सेहत को लेकर शो की टीम के लगातार संपर्क में है। आराम के दौरान भी वह अपनी क्षमता के अनुसार शो में हिस्सा ले रहे हैं और साथी प्रतियोगियों व दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
टीम ने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और काजी के लिए अपना प्यार, प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। साथ ही कहा कि उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी। टीम को उम्मीद है कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद काजी जल्द ही पहले की तरह ऊर्जा और उत्साह के साथ नजर आएंगे। 'बिग बॉस 20' का प्रसारण कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हो रहा है।
Breaking News
- व्रत, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व
- रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर
- रायपुर : सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, जवाहर नगर मंडल ने बनाई रणनीति
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 80 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त
- ब्लेज़र OJ 287 के एक दशक लंबे अध्ययन से विशाल बाइनरी ब्लैक होल प्रणाली के बारे में नए सुराग मिले हैं।
- कैबिनेट ने लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष के लिए 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी
- वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में भारत की इस्पात खपत में 7.5% की वृद्धि हुई; कच्चे इस्पात उत्पादन में 2.9% की वृद्धि हुई।
'बिग बॉस 20' से काजी तौकीर के बाहर होने की खबरों पर टीम का आया जवाब















