Breaking News

सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर जारी


मनोरंजन 06 October 2026
post

सोनाक्षी के इश्क में जुनूनी बने जहीर, 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर जारी

मुंबई, 06 अक्टूबर  सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करण रावल के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें प्यार, जुनून, जिद और सस्पेंस की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण एशेलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले पाम स्टूडियोज और एंड प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी और जहीर के किरदारों की दोस्ती से होती है, लेकिन कहानी जल्द ही एकतरफा प्यार और जुनून की ओर बढ़ती दिखाई देती है। जहीर का किरदार सोनाक्षी को पाने की जिद में इस कदर आगे बढ़ता है कि उसका जुनून डराने लगता है। वहीं, सोनाक्षी का किरदार शुरुआत में मासूम नजर आता है। ट्रेलर में कहानी के दौरान कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं, जो फिल्म के सस्पेंस और रोमांच को बनाए रखते हैं।

करण रावल ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में प्यार और जुनून के बीच की सीमा धीरे-धीरे धुंधली होती जाएगी और रिश्तों का एक अलग पहलू सामने आएगा। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता है। 'तू है मेरी किरण' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.