नई दिल्ली, 07 अक्टूबर ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त बना कर बंद होने में सफल रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी आने और कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता का संकेत मिलने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 253.14 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 51,521.04 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,818.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 122.48 अंक यानी 0.45 प्रतिशत उछल कर 27,599.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 51,486.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,541.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.39 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,865.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 194.98 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,449.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
एशियाई बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,842.19 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,586.08 अंक के स्तर पर आ गया है।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 134.50 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,639.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.63 प्रतिशत फिसल कर 6,153.99 अंक के स्तर पर आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 0.99 प्रतिशत टूट कर 6,872.87 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
निक्केई इंडेक्स में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 527.98 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर 70,156 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 160.56 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,120 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत टूट कर 5,620.18 अंक के स्तर पर और ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 49,809.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Breaking News
- धातु रहित नई छिद्रयुक्त सामग्री स्वच्छ ऊर्जा को अधिक किफायती बनाने में मदद कर सकती है।
- आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी
- क्षेत्रीय भाषाओं में क्रिकेट की बढ़ी लोकप्रियता, जियोहॉटस्टार पर कन्नड़ फीड की पहुंच 30 प्रतिशत बढ़ी
- गौतम गंभीर ने अजित अगरकर की सराहना की, कहा- इतिहास आपके प्रति अधिक उदार रहेगा
- प्रोटीन का पावरहाउस है ये सब्जी
- सेट पर रणवीर-दीपिका पर भी भड़क चुके हैं भंसाली, रजा मुराद ने बताया कैसा है उनका मिजाज
- बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा जारी
- राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस
- अक्टूबर को CJP क्या करने वाली है? अभिजीत दीपके ने जारी किया ‘चप्पल प्रदर्शन’ का पोस्टर
- कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव















