Breaking News

OTT पर 10 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज बनी खौफ का दूसरा नाम, कत्लेआम और खून खराबा देख कांप जाएगी रूह


मनोरंजन 08 October 2026
post

OTT पर 10 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज बनी खौफ का दूसरा नाम, कत्लेआम और खून खराबा देख कांप जाएगी रूह

जी5, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, सोनीलिव और ना जाने कितने ओटीटी ऐप्स आने के बाद से दर्शकों के लिए कंटेंट की कमी नहीं है. इस गला काट कॉम्पिटीशन के बीच अगर कोई वेब सीरीज या फिल्म छाप छोड़ जाए और दर्शकों के जहन में बस जाए तो ये उसके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं. आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ऑडियंस को उलझाए रखा है. 10 एपिसोड की इस सीरीज में थ्रिल ऐसा है कि आपका दिमाग चकरा जाए.  हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ऑटो शंकर (Auto Shankar) है. इस सीरीज को आप जी 5 (ZEE 5) पर देख सकते हैं. एक तमिल क्राइम थिलर है लेकिन इसे आप जी-5 पर हिंदी समेत अलग अलग दूसरी भाषाओं में भी देख सकते हैं. इस सीरीज की कहानी शंकर के इर्द गिर्द है जो छोटी-मोटी तस्करी और अवैध शराब का कारोबार चलाता है. धीरे-धीरे वह अपनी इच्छाएं बढ़ाता है. उसका साम्राज्य अवैध सामान की तस्करी, जबरन वसूली और सेक्स ट्रेड तक फैल जाता है.

शंकर भ्रष्ट पुलिस अफसरों को रिश्वत देकर और राजनीतिक लोगों से रिश्ते जोड़कर अपना नेटवर्क मजबूत करता है. लालच, धोखे और कई निर्मम हत्याओं के बाद पुलिस उसका पीछा शुरू करती है. आखिरकार वह गिरफ्तार होता है. जेल से भागने की एक छोटी कोशिश के बाद उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है. कहानी के सारे जोड़-तोड़-मोड़ और सस्पेंस इसी कहानी में फिट हैं. हर एपिसोड ऐसे कई ट्विस्ट आते हैं जो आपको स्क्रीन से चिपका कर रखते हैं. बता दें कि ये कोई नई सीरीज नहीं बल्कि 2019 में रिलीज हुआ नगीना है. यह सीरीज आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है. सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं और हर एपिसोड करीब 30 मिनट का है. आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.