देहरादून, 23 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने संगठन में कथित रूप से किनारे किए जाने की चर्चाओं पर कहा कि वह हमेशा मुख्यधारा में रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ ले रही है और जहां भी जरूरत होती है, वहां उनकी सेवाएं ली जाती हैं।
रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को रिस्पना क्षेत्र स्थित एक होटल में बातचीत के दौरान संगठन में अपनी भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, 'मुझे मालूम है कि साइडलाइन क्या होता है। मैं तो मेन लाइन में रहता हूं और हमेशा रहता हूं। आज भी हूं और जब तक मुझे रहना होगा, तब तक मेन लाइन में ही रहूंगा।'
उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उनके अनुभव का उपयोग कर रही है और जहां भी पार्टी को उनकी आवश्यकता होती है, वहां उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है।
विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ यात्राएं निकालने और विभिन्न मुद्दों पर घेरने के सवाल पर निशंक ने कहा कि विपक्ष का अपना धर्म होता है। वह सवाल उठाता है और अपनी राजनीतिक गतिविधियां संचालित करता है
निशंक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। उनके बयान को संगठन में अपनी सक्रियता और राजनीतिक भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
Breaking News
- निशंक बोले- मैं मुख्यधारा में हूं और हमेशा रहूंगा
- भारत ने UN सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार की मांग की, लेजिटिमेसी संकट का हवाला दिया
- सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के लिए ‘फेल्ड प्रोडक्ट’
- राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
- आईआईटी भिलाई छठे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए तैयार
- जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय आयोजन 2 नवम्बर को
- फ्री स्टॉक टिप्स के चक्कर में न गंवाएं खून-पसीने की कमाई, SEBI ने किया अलर्ट
- जर्मन कंपनियों के लिए भारत में निवेश और विनिर्माण के बड़े अवसर : पीयूष गोयल
- ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
- साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर
निशंक बोले- मैं मुख्यधारा में हूं और हमेशा रहूंगा












