Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात


छत्तीसगढ़ 13 November 2026
post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 13 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री साय अपने प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा नगर पालिका परिषद लोरमी से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में सड़क, सिंचाई, बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.