रायपुर 17 नवंबर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति दी गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के अबंधित अनुदान से इन कार्यों को कराने की अनुमति दी है। इनमें पेयजल पाइपलाइन का विस्तार, सीमेंट-कंक्रीट सड़कों और नालियों का निर्माण, पैदल पथ और मार्ग प्रकाश व्यवस्था के कार्य शामिल हैं।
’स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मंगलवार काे ’ विकास कार्यों की अनुमति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि “पेयजल पाइपलाइन के विस्तार से लोगों को पानी की सुविधा मिलेगी। सड़कें और पैदल पथ बनने से आवागमन आसान होगा और नालियों के निर्माण से जल निकासी बेहतर होगी। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, नागरिकों को रोजमर्रा में सहूलियत होगी और चिरमिरी शहर का स्वरूप भी निखरेगा।”
पेयजल व्यवस्था के तहत वार्ड क्रमांक 8 के कोरिया कॉलरी क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के सामने से काली मंदिर तक मुख्य पाइपलाइन के विस्तार के लिए 49.87 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 6 के गंगाधर तिलक वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन विस्तार के लिए 28.60 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 10 के हल्दीबाड़ी में 15 लाख रुपये की अनुमति मिली है।
वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच सीमेंट-कंक्रीट सड़क और आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 47.80 लाख रुपये की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 8 में मुख्य मार्ग से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण के लिए 9.86 लाख रुपये और वार्ड क्रमांक 31 के गोदरीपारा में कोठारी मैदान के पास मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 9.90 लाख रुपये की अनुमति मिली है। बड़ा बाजार क्षेत्र में तालाब तक पैदल पथ और तालाब की सुरक्षा दीवार का निर्माण भी कार्ययोजना में शामिल है।
संचालनालय ने नगर निगम को सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक तकनीकी, प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य कराने तथा गुणवत्ता के साथ तय समयावधि में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Breaking News
- आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
- पीएम मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
- हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
- मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: भाजपा
- कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
- 21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तीसरा चक्रवात, 19 नवंबर से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश होगी
- आंवला खाने के फायदे, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं
- चिरमिरी नगर निगम में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
- अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार वायेजर-1, बनाएगा विश्व रिकॉर्ड
- रायपुर : अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
चिरमिरी नगर निगम में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मिली मंजूरी














