नई दिल्ली, 17 नवंबर भाजपा सांसद तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेकने और उसके पुनर्विकास की आधारशिला रखने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम सिख गुरुओं की महान परंपरा और सिख समुदाय के प्रति उनके गहरे सम्मान, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है।
तरुण चुग ने कहा कि यह पहल केवल किसी धार्मिक स्थल के पुनर्विकास तक सीमित नहीं है बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और सिख गुरुओं के महान संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प है। सिख गुरुओं ने पूरी मानवता को समानता, भाईचारे और एकता का संदेश दिया है। उनका संदेश 'मानस की जात सबै एकै पहचानबो' आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिख समुदाय के प्रति सम्मान केवल भारत तक सीमित नहीं है। दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले सिख भाई-बहनों के प्रति उनका स्नेह, संवेदनशीलता और जुड़ाव लगातार दिखाई देता है। चुग ने कहा कि मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्विकास की पहल सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिबान की शिक्षाओं से जोड़ने का माध्यम बने।
Breaking News
- आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
- पीएम मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
- हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
- मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: भाजपा
- कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
- 21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तीसरा चक्रवात, 19 नवंबर से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश होगी
- आंवला खाने के फायदे, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं
- चिरमिरी नगर निगम में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
- अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार वायेजर-1, बनाएगा विश्व रिकॉर्ड
- रायपुर : अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: भाजपा













