कोलकाता, 17 नवंबर महानगर के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आगामी 29 दिसंबर को एक भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जहां 10 लाख लोग एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पहल पर आयोजित सामूहिक 'हनुमान चालीसा' पाठ के मंच से इस वृहद कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में हिंदुत्ववादी संगठनों की पहल पर ब्रिगेड मैदान में एक लाख लोगों ने गीता पाठ किया था। लेकिन इस बार, यह आयोजन सीधे उनके (मुख्यमंत्री के) नेतृत्व और प्रबंधन में होगा, जिसमें 10 लाख कंठों से गीता का पाठ किया जाएगा।
संघ प्रमुख मोहन भागवत और बाबा रामदेव होंगे शामिलकार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 29 दिसंबर की सुबह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से भी गीता पाठ समारोह में शामिल होने का विशेष आग्रह किया।
पूर्ववर्ती सरकारों पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहारनेताजी इंडोर स्टेडियम के मंच से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की पूर्ववर्ती वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासनकाल में लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता नहीं दी गई।
इसके बाद के 15 वर्षों के शासनकाल (टीएमसी) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उस दौरान भी सनातन धर्म और धार्मिक रीति-रिवाजों पर बार-बार हमले किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को जब अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब कोलकाता के पार्क सर्कस में इसके विरोध में रैली निकाली गई थी। साथ ही, विधानसभा के अंदर महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन को 'मृत्यु कुंभ' कहकर उसका मजाक उड़ाया गया था।
राजनीतिक हलकों में इस गीता पाठ के समय को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 29 दिसंबर का समय राज्य में सर्दियों की छुट्टियों का होता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के पार्क स्ट्रीट सहित विभिन्न चर्चों में सप्ताह भर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ठीक इसी त्योहारी माहौल के बीच, मुख्यमंत्री की सीधी देखरेख में शहर के मध्य में इतने विशाल गीता पाठ का आयोजन राजनीतिक और सामाजिक रूप से बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
बंगाल में आश्रम और गौशाला खोलने का आग्रहराज्य में धार्मिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज से एक विशेष अपील भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी महाराज जी के साथ कई बार मुलाकात हुई है। इसी कड़ी में उन्होंने महाराज से पश्चिम बंगाल में 'रामानंद मिशन' का एक आश्रम और एक विशाल गौशाला स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आह्वान किया कि देश के अन्य हिस्सों की तरह बंगाल में भी मिशन के सेवा कार्यों का विस्तार किया जाए।-
Breaking News
- आसियान किसी भी क्षेत्रीय ढांचे के केंद्र में : पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
- पीएम मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
- हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
- मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास सिख विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: भाजपा
- कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
- 21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बनने वाला तीसरा चक्रवात, 19 नवंबर से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश होगी
- आंवला खाने के फायदे, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं
- चिरमिरी नगर निगम में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
- अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार वायेजर-1, बनाएगा विश्व रिकॉर्ड
- रायपुर : अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक - NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया 'जनजातीय गौरव दिवस'
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में 29 दिसंबर को 10 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान













