अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख चिप निर्माता कंपनी NVIDIA के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग की दोबारा नियुक्ति का समर्थन किया है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि एनवीडिया का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स हुआंग को वापस कंपनी में ले आएगा, क्योंकि यह फैसला चिप निर्माता कंपनी और अमेरिका, दोनों के हित में होगा। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग सहित कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के सामने आने के बाद जेन्सेन हुआंग ने सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि NVIDIA बोर्ड जेन्सेन हुआंग को वापस काम पर रख लेगा। यह कंपनी और अमेरिका, दोनों के लिए सबसे अच्छा कदम होगा।"















