Breaking News

'रामायण' और 'ओम' देख ली? अब इस वीकेंड इन 13 बॉलीवुड-साउथ फिल्मों की बारी,


मनोरंजन 24 November 2026
post

'रामायण' और 'ओम' देख ली? अब इस वीकेंड इन 13 बॉलीवुड-साउथ फिल्मों की बारी,

अगर आपने थिएटर्स में 'रामायण' देख ली है और साथ में 'ओम' का भी मजा ले लिया है, तो अब बारी है कुछ नया देखने की. नवंबर का यह आखिरी हफ्ता सिनेमाघरों के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार एक-दो नहीं बल्कि पूरी 13 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. बॉलीवुड से जहां आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी की फिल्में आ रही हैं, वहीं साउथ से भी 11 शानदार फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं

जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना की यह फिल्म आपके लिए है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान 'ईश्वर' नाम के एक डेयरी किसान के रोल में हैं, जो असल में एक सीक्रेट एजेंट 'G9' की दोहरी जिंदगी जी रहा है.

जब उसके अपनों और आरती पर मुसीबत आती है, तो वह उन्हें बचाने के लिए अपना खतरनाक रूप दिखाता है.

शरवानंद, अनुपमा परमेश्वरन और डिंपल हयाती की यह एक्शन ड्रामा फिल्म गंगा नाम के एक मेहनती मजदूर की कहानी है. वह अपनी पांच बहनों और गांव वालों को क्रूर जमींदारों से बचाने के लिए बगावत कर देता है.

सौमित्र राव और श्रेयसी सेन की यह साई-फाई ड्रामा एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कल्पना चावला से प्रेरित होकर अंतरिक्ष में जाने का सपना देखती है. वह शादी और पैसों की तंगी के बावजूद अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करती है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.