बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसके बावजूद बिग बी ने अपने फैंस से मिलने की सालों पुरानी परंपरा को जारी रखा है. रविवार को अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित अपने बंगले जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे.
रविवार अपने घर जलसा के बाहर जमा होने वाले फैंस से मुलाकात करते हैं. अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके बंगले के बाहर पहुंचते हैं. इस रविवार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. बिग बी ने अपने चाहने वालों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनका प्यार स्वीकार किया.
अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाने के पीछे कई घटनाएं बताई जा रही हैं. अक्टूबर में मुंबई के मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा समेत कई जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने संबंधित स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी थी.
वहीं, अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद भी बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने लेने का दावा किया था. इसके बाद अमिताभ बच्चन के फैंस से मिलने के दौरान भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली थी.












