नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी ओरिजनल सीरीज का ऐलान हो गया है. वहीं इसकी पहली झलक पहले पोस्टर के साथ दिखा दी गई है, जिसमें शो की पूरी कास्ट नजर आ रही है. इसमें पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर्स फवाज खान, माहिरा खान और सनम सईद भी नजर आ रहे हैं, जिनकी जोड़ी फवाद खान के साथ जिंदगी गुलजार है और हमसफर सीरियल के लिए जानी जाती है. वहीं मेकर्स ने सीरीज की कास्ट के साथ साथ रिलीज के प्रीमियर की डेट का भी ऐलान कर दिया है
नेटफ्लिक्स गोल्डन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें बताया गया है कि नेटफ्लिक्स पर 4 दिसंबर 2026 को अपनी पहली पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज 'जो बच्चे हैं संग समेट लो' प्रीमियर होगी. यह फरहत इश्तियाक के मशहूर उर्दू उपन्यास पर आधारित यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पाकिस्तान के कई जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं, जिसका खुलासा पोस्टर में किया गया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, तीन पीढ़ियां. छह प्रेम कहानियां. एक सवाल... क्या हमारे दिलों में मौजूद प्यार काफी है? 'जो बचे हैं संग समेट लो - ऑल द लव आवर हार्ट्स कैरी' का प्रीमियर 4 दिसंबर को होगा
जो बच्चे हैं संग समेट लो नेटफ्किल्स सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रज़ा मीर, हानिया आमिर, हमज़ा अली अब्बासी, इकरा अज़ीज़, माया अली और बिलाल अशरफ के साथ-साथ खुशहाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद नजर आने वाले हैं. मोमिना दुरैद द्वारा बनाई और प्रोड्यूस की गई यह सीरीज पाकिस्तानी ड्रामा फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है












