Breaking News

Trump की टैरिफ धमकी भी नहीं रोक पाई Sensex की रफ्तार, 1000 अंक उछला बाजार


व्यापार 25 November 2026
post

Trump की टैरिफ धमकी भी नहीं रोक पाई Sensex की रफ्तार, 1000 अंक उछला बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों से दुनियाभर के शेयर बाजारों में डर का माहौल है. एशिया के कई बड़े बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, लेकिन भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 25 नवंबर को बिल्कुल अलग तस्वीर दिखाई. बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 1,000 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी आ गई.

सवाल यह है कि जब अमेरिका की तरफ से नए टैरिफ का खतरा बना हुआ है और जापान, ताइवान व दक्षिण कोरिया के बाजार गिर रहे हैं, तब भारतीय बाजार में इतनी खरीदारी क्यों हो रही है? इसके पीछे तीन बड़ी वजहें हैं, जिन्होंने फिलहाल निवेशकों का भरोसा बनाए रखा है.

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी है. लंबे समय तक भारतीय शेयरों में बिकवाली करने वाले विदेशी निवेशक अब जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, नवंबर में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में रिकॉर्ड 13.2 अरब डॉलर लगा चुके हैं.

यानी ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार में कमाई की उम्मीद नजर आ रही है। यही खरीदारी सेंसेक्स और निफ्टी को सहारा दे रही है.

बाजार में तेजी की दूसरी बड़ी वजह कंपनियों के अच्छे नतीजे हैं. सितंबर तिमाही में निफ्टी 50 कंपनियों की कमाई में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

इसका सीधा मतलब है कि भारतीय कंपनियों का कारोबार और मुनाफा मजबूत बना हुआ है. निवेशक सिर्फ वैश्विक खबरों को नहीं, बल्कि कंपनियों की कमाई को भी देख रहे हैं. यही वजह है कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी को भी मजबूती मिल रही है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.