वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा रखा है. 15 साल के इस बल्लेबाज ने एशिया कप राइजिंग स्टार में यूएई के खिलाफ 52 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उनकी इस बल्लेबाजी को देखकर पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत भी मुरीद हो गए हैं. उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को साफ सलाह दी है कि वैभव के टैलेंट को दबाने के बजाय उसे आगे बढ़ाएं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करें.
श्रीकांत का मानना है कि वैभव सिर्फ टी20 क्रिकेट के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनमें तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट वास्तव में इस युवा बल्लेबाज को तैयार करना चाहता है, तो उसे अभी से बड़े मंच पर मौके देने चाहिए. श्रीकांत ने टेस्ट टीम में जगह देने से लेकर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका देने तक की वकालत की है
बल्लेबाजी पर बात करते हुए चयनकर्ताओं को सीधा संदेश दिया. उनका मानना है कि वैभव को भविष्य के खिलाड़ी के नाम पर इंतजार नहीं कराया जाना चाहिए, बल्कि अभी से इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव देना चाहिए.















