कांकेर, 18 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मावा मोदोल सह सेंटर लाइब्रेरी कोचिंग केंद्र में आज बुधवार काे कार्यशाला सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित अन्य अतिथियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया और सफलता के मंत्र बताए।
जिला प्रशासन का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर बताया गया कि मावा मोदोल निशुल्क कोचिंग संस्थान से 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने पीएससी प्रारंभिक परीक्षा का फॉर्म भरा है और सभी विद्यार्थी गंभीरता से तैयारी में जुटे हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि पीएससी जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता के लिए धैर्य, साहस और संयम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और योजनाबद्ध अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। अनावश्यक तनाव से तैयारी प्रभावित होती है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए।
सीईओ मंडावी ने यह भी घोषणा की कि जो विद्यार्थी पीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा आगे की तैयारी के लिए आवासीय कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह कोचिंग पूर्णतः नि:शुल्क रहेगी । कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी सहित कोचिंग संस्थान एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे । हरेश मंडावी ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पहले पढ़े गए विषयों का नियमित रिवीजन करें और करेंट अफेयर्स पर विशेष फोकस रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आहार-विहार, पर्याप्त नींद, स्वास्थ्य और दिनचर्या का संतुलन भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि मावा मोदोल में कई विद्यार्थी पिछले वर्ष से तैयारी कर रहे हैं तथा पिछले एक माह से मेगा टेस्ट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
Breaking News
- नेचुरल ब्लड बूस्टर ड्रिंक: गाजर और चुकंदर का कमाल
- यश की 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर जारी, कल आएगा टीजर
- रामकृष्ण परमहंस: सादगी, भक्ति और अद्वैत प्रेम की प्रतिमूर्ति
- • विवेक और मर्यादा की राजनीति: गोपाल कृष्ण गोखले का योगदान
- मुद्रा लोन से स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
- नाली स्लैब पर दीवार बनाने का आरोप, विकास उपाध्याय ने की कार्रवाई की मांग
- प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक नेताओं और दुनिया के शीर्ष सीईओ का सामूहिक यादगार चित्र
- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजपा ने उन्हें किया नमन
- सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़, क्लासरूम में आगजनी से दहशत
- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि से लिया आशीर्वाद
सफलता के लिए योजनाबद्ध अध्ययन, धैर्य, साहस व संयम जरूरी : कलेक्टर
.jpg)









.jpg)




