नई दिल्ली/कोलकाता, 11 अप्रैल। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज और गलसी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब ‘ममता दीदी’ के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और गुंडाराज को विदा करने का मन बना चुकी है। रानीगंज और गलसी की जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस बंगाल ने देश को राष्ट्रगान और वन्दे मातरम् दिया, आज उसे ‘कटमनी’ और ‘सिंडिकेट’ के हवाले कर दिया गया है। यह लड़ाई केवल चुनाव जीतने की नहीं है बल्कि यह बंगाल की खोई हुई गरिमा को बहाल करने और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को सिद्ध करने का धर्मयुद्ध है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व की वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि योग्य युवाओं को रोजगार के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि भ्रष्ट तंत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। ममता बनर्जी की सरकार ने ‘माँ, माटी, मानुष’ का नारा दिया था, लेकिन आज बंगाल में न मां सुरक्षित है, न माटी माफियाओं से मुक्त है और न ही मानुष को उसका अधिकार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने रानीगंज क्षेत्र में कोयला खदानों पर माफिया के वर्चस्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मेहनतकश मजदूरों की कमाई पर कब्जा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। वहीं, गलसी विधानसभा में उन्होंने विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का रोडमैप प्रस्तुत किया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हर क्षेत्र में संतुलित और तेज विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
रानीगंज में मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। अखिल महिला मारवाड़ी समाज, गरिमा लेडीज विंग (लायंस क्लब) और महिला युवा मोर्चा की महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध, असुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी यदि बंगाल की बेटियां खौफ के साये में जी रही हैं तो यह सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आश्वस्त करते हुए कहा कि कोई भी संवेदनशील सरकार महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकती। भाजपा सरकार बनने पर हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की गारंटी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों जनसभाओं में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा, विकास और सुशासन की नई शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर इस परिवर्तन का हिस्सा बनें और राज्य में एक मजबूत, विकासोन्मुख सरकार बनाने में योगदान दें।
Breaking News
- भोपालपटनम तहसीलदार ने 74 अतिक्रमणकारियाें काे अतिक्रमण हटाने जारी किया नोटिस
- चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल से बाहर
- आंध्र प्रदेश के कर्नुल में सड़क हादसा, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
- धर्म के आधार पर आरक्षण की बात असंवैधानिकः अमित शाह
- पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे अभियान जारी
- सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में एडीआर सेमिनार का आयोजन
- मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, जेल दाखिल
- आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर को मिला अंतरराष्ट्रीय भूजल उत्कृष्टता पुरस्कार
- राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
- जनभागीदारी से सशक्त होगा गांवों का विकास, “सबकी योजना–सबका विकास” कार्यशाला में बना रोडमैप
ममता सरकार की विदा का मन बना चुकी है जनता : रेखा गुप्ता
















