गुवाहाटी, 25 अप्रैल। असम में कामरूप जिले के अमीनगांव में पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ चार महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पांचों तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है।
असम पुलिस मुख्यालय के सीपीआरओ ने शनिवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने मणिपुर के चुराचांदपुर निवासी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल डेमथांग हाओकिप (36) को उसके अन्य चार महिला तस्करों के साथ अमीनगांव में गिरफ्तार किया। चारों महिला अमीनगांव में नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने पहुंची थी, जहां से उसे निचले असम के विभिन्न ज़िलों में भेजा जाना था।
महिला मादक पदार्थ तस्करों के कब्ज़े से हेरोइन भरे प्लास्टिक के 62 साबुनदानी बरामद किए गए। हेरोइन का वजन (बिना साबुनदानी के) 837 ग्राम पाया गया। नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 7 करोड़ रुपये आंकी गयी है।
गिरफ्तार महिला तस्करों की पहचान लाम नेइकिम (25, चुराचांदपुर, मणिपुर), होइनेइगाह (24, चुराचांदपुर, मणिपुर), किम नेइथेन (36, चुराचांदपुर, मणिपुर) और नगाह पी (30, चुराचांदपुर, मणिपुर) के रूप में की गयी है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी रखे हुए है।-
Breaking News
- India का सर्विस एक्सपोर्ट FY26 में $500 बिलियन पार करने की राह पर
- IPL 2026: मैच से पहले MS धोनी के टीम कॉम्बिनेशन वाले बयान पर उठे सवाल
- इतिहास के पन्नों में 27 अप्रैल : 1960 में नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरुआत
- रायपुर : कार मालिक का आरोप, ड्राइवर 50 लाख लेकर फरार
- अबूझमाड़ की पारुल को मिली नई ज़िंदगी : प्रोजेक्ट धड़कन बनी नन्ही धड़कनों का सहारा
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी चीन के दौरे पर, आधीरात बाद पहुंचे जांग्शा
- कोलंबिया में बस विस्फोट में सात लोगों की मौत, 17 से अधिक घायल
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहरी विकास पर चार साल में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- देश भर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 99% की वृद्धि हुई है और ओटीपी आधारित डिलीवरी 94.5% से अधिक हो गई है।
- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से गर्मी से राहत की उम्मीद
असम में सात करोड़ की हेरोइन बरामद, चार महिला समेत पांच गिरफ्तार




.jpg)




.jpg)




