बोगोटा (कोलंबिया), 27 अप्रैल । कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुए बम विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। इस धमाके में 38 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाका देश के दक्षिण-पश्चिमी कोका (काउका) क्षेत्र में पैन-अमेरिकन हाइवे पर शनिवार को हुआ। देश में 31 मई को राष्ट्रपति चुनाव होना है।
कोलंबिया वन डॉट कॉम और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह धमका व्यस्त सड़क पर बम फटने से हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 38 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह आतंकी हमला है। इस सप्ताहांत हुए आतंकवादी हमलों ने देश को दहला दिया।
काउका के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन ने एक्स पोस्ट में कहा, "पैन-अमेरिकन हाइवे पर काजीबियो के एल टनल इलाके में आम नागरिकों को निशाना बनाकर यह बम धमाका किया गया। सूचना मिलते ही कोलंबिया के रक्षामंत्री पेड्रो सांचेज मौके पर पहुंचे। गवर्नर ने कहा कि अधिकारी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक सुरक्षा परिषद का गठन कर रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, एल ट्यूनेल, एल टैम्बो, कैलोटो, पोपायान, गुआचेने, मर्कडेरेस और मिरांडा में भी धमाके होने की सूचना मिली हैं। कोलंबियाई सैन्य बलों के जनरल कमांडर ह्यूगो अलेजांद्रो लोपेज़ बैरेटो ने धमाकों को "हमलों की खतरनाक लहर" बताया है।
सोशल मीडिया पर वायरल धमाके के बाद के वीडियो में सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा और क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ शव नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले के लिए कुख्यात फार्क (कोलंबिया रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस) के विद्रोही गुट और उनके सरगना इवान मोरडिस्को ( नेस्तोर ग्रेगोरियो वेरा फर्नांडीज) को जिम्मेदार ठहराया है।
Breaking News
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के लिए सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे।
- नाग भूषण पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "मेक इन इंडिया ने रक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया है।"
- थॉमस एंड उबर कप 2026: सात्विक-चिराग, आयुष और लक्ष्य की जीत से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 3-0 की अजेय बढ़त
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं
- रायपुर : आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से बदलेगा लखनपुर नगर पंचायत का स्वरूप
- भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, कई गाँवों में खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त
- गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
- सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील पर उसके पति द्वारा किए गए क्रूर हमले के मामले में स्वतः संज्ञान लिया
- काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 की तालिका में भारतीय निशानेबाजों ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
- सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके
कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बम विस्फोट, कम से कम 19 लोगों की मौत, 38 घायल



.jpg)











