महासमुंद। जिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैर में मामूली दर्द पर अस्पताल पहुंचा तीन साल के मासूम लक्ष्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल अधीक्षक को शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है।
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी मृतक के पिता सतवन बांधे ने कहा कि पुत्र लक्ष्य के पैर में दर्द पर उसे 28 अप्रैल की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर ने एक्स-रे कराने और खून चढ़ाने की सलाह तो दी, लेकिन इसके बाद बच्चे की समुचित देखभाल नहीं की। रात करीब 11 बजे उसका एक्स-रे और खून की जांच हुई। स्वजनों का आरोप है कि पूरी रात मासूम दर्द से कराहता रहा, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने न तो उसकी हालत पर ध्यान दिया और न ही कोई जरूरी इलाज मुहैया कराया। स्वजनों का आरोप है कि कर्मचारियों का रवैया पूरी तरह उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रहा। सुबह होते-होते बच्चे की हालत गंभीर हो गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की मांग की है।
Breaking News
- कैलाश खेर ने किए बाबा केदार के दर्शन, धाम में गाया ‘जय जय केदारा’ गीत
- अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा करेंंगे शुरू
- अविमुक्तेश्वरानंद 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा करेंंगे शुरू
- मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- तमिलनाडु व केरल में इंडी गठबंधन की जीत तय
- प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकाबंदी के बीच ईरान की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर कमजोर हुई।
- ट्रंप और पुतिन ने ईरान और यूक्रेन पर फोन पर बातचीत की; रूस ने ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की।
- दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने भारत-दोहा उड़ान सेवाओं की पुनः शुरुआत की घोषणा की है।
- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने मतदान अधिकार अधिनियम के एक महत्वपूर्ण प्रावधान को निरस्त कर दिया।
- कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल, ब्रेंट क्रूड का भाव 122 डॉलर प्रति बैरल के पार
- 'भूत बंगला' की कमाई में गिरावट जारी
पैर दर्द से मासूम की मौत, जिला अस्पताल में नहीं हुआ ठीक से ईलाज
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)